विभिन्न खेलों में मंडलीय स्तर तक खेलों में हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर विद्यालय का नाम बढ़ाया है| विद्यालय में भी नियमित्त रुप से क्रिकेट तथा अन्य खेलों की व्यवस्था है| वार्षिक खेलों का आयोजन कर योग्य छात्रों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाने का पूरा प्रयत्न किया जाता है| विद्यालय में बालीबाल प्रतियोगिता, दौड़, कुश्ती, हाकी आदि प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं| विद्यार्थियों का चयन कर, उन्हें जिला स्तर, मंडल स्तर एवं प्रांतीय स्तर तक खेलने के लिए भेजा जाता है| विद्यार्थी प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम उज्ज्वल करते रहते हैं|